फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नहीं हो सका भूमि का अधिग्रहण, भंगवा क्राॅसिंग पर फ्लाईओवर निर्माण लटका

Fri, 20 Sep 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
नया माल गोदाम भंगवा रेलवे क्रासिंग बंद होने खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
नया माल गोदाम रोड भंगवा क्राॅसिंग पर बनने वाले फ्लाईओवर की डिजाइन को भले ही अंतिम रूप दे दिया गया है, मगर जमीन का अधिग्रहण न होने से निर्माण कार्य लटक गया है। कार्यदायी संस्था को अधिग्रहीत जमीन की रिपोर्ट का इंतजार है। जबकि आरओबी दो साल के भीतर बनकर तैयार हो जाना था।
विज्ञापन

नया माल गोदाम रोड भंगवा क्राॅसिंग पर लंबे समय से आरओबी के निर्माण की मांग को सांसद संगमलाल गुप्ता ने अथक प्रयास के बाद स्वीकृत कराया था। कुल 102 करोड़ की लागत से बनने वाला आरओबी का लोकसभा चुनाव से पहले शिलान्यास भी हो चुका है। कुछ तकनीकी कारणों से लगातार निर्माण कार्य पीछे होता जा रहा है। 1100 मीटर बनने वाले आरओबी में कुल 27 पिलर होंगे। पहले भंगवा चुंगी के आगे तिलकर इंटर कॉलेज से आरओबी का निर्माण होना था, लेकिन हाईवे चौड़ीकरण के चलते एनएच ने अड़ंगा लगा दिया। जिसके बाद भंगवा चुंगी चौराहे से नया माल गोदाम रोड पर कुछ आगे आकर नक्शा तैयार हो सका। भंगवा चुंगी के करीब से उठने वाला पुल पूर्वी ओर दाे दिशा में उतरेगा। रेलवे कॉलोनी और भंगवा की ओर उतरने वाले आरओबी में आने वाली जमीन चिन्हित कर निशान भी लगा दिए गए। राजस्व विभाग दावा करता रहा कि जल्द ही जमीन अधिग्रहीत हो जाएगी। निर्माण कार्य सितंबर में प्रारंभ होने की संभावना भी जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अभी तक राजस्व विभाग की ओर से आरओबी निर्माण में चिन्हित जमीन के अधिग्रहण की पत्रावली ही तैयार नहीं की जा सकी। इसके चलते जमीन के मालिकों के मुआवजे की कार्रवाई भी अधर में लटकी हुई है। राजस्व विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य फिर लटकता नजर आ रहा है।
............

हर दिन लगता है जाम, जूझते हैं नागरिक
भंगवा रेलवे क्राॅसिंग पर रोजाना जाम से स्कूली बच्चों व नौकरीपेशा लोगों को जूझना पड़ता है। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सवारी गाड़ियों और मालगाड़ियों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना पड़ता है।
विज्ञापन


-
कहीं क्रेडिट के चक्कर में तो पीछे नहीं रह गई पैरवी ...
दरअसल, ओवरब्रिज की घोषणा से लेकर सर्वे और यहां तक कि बजट स्वीकृति से लेकर शिलान्यास तक पूर्व सांसद संगमलाल गुप्त के कार्यकाल में हुआ। लोकसभा चुनाव में संगमलाल को हराकर सपा से डॉ. एसपी सिंह पटेल सांसद बन गए। आम लोगो में चर्चा है कि काम कराने के बावजूद क्रेडिट भाजपा के खाते में ही जा सकता है। लिहाजा मौजूदा नेता इस काम में रुचि नहीं ले रहे हैं।
.............
फोटो 52-
ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी और मुख्य अभियंता से दो बार वार्ता की जा चुकी है। बारिश की वजह से इतना बड़ा निर्माण कार्य नहीं शुरु किया जा सकता , इसलिए अभी तक काम नहीं हुआ। जल्द ही काम शुरु होगा, अन्यथा इसमें अधिकारियों के स्तर पर कोई मंशागत लापरवाही दिखी तो प्रकरण सदन में उठाया जाएगा।
- डॉ. एसपी सिंह पटेल, सांसद।
फोटो 53-
जमीन के कुछ हिस्सों पर अधिग्रहण को लेकर तकनीकी समस्या आ रही थी। जिसे दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी सीआरओ को दी गई थी। सीआरओ को बुलाकर इस संबंध में वार्ता कर सारी बाधाएं शीघ्र ही दूर कर ली जाएंगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन

- संजीव रंजन, जिलाधिकारी।

नया माल गोदाम भंगवा रेलवे क्रासिंग बंद होने खड़े वाहन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें