फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक सवार की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत, दो घायल

Fri, 20 Sep 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी। गया जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामकोला निवासी शेर बहादुर सिंह (62) बृहस्पतिवार को गया जाने से पहले रिश्तेदार के घर जा रहे थे। पट्टी-पृथ्वीगंज मार्ग पर बाइक सवार विकास यादव निवासी मकरा मनभवना ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शेर बहादुर, रानी यादव व विकास घायल हो गए। तीनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें