जिला पंचायत सभागार में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में लाल सितारा पुस्तक का विमोचन करते लोग।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को शहर के आंबेडकर चौराहा स्थित जिला पंचायत सभागार में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि साहित्यकार जमुना प्रसाद उपाध्याय व विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके पांडेय रहे। अध्यक्षता डॉ. डीपी ओझा ने की। श्रमिक चेतना के प्रतीक रहे साहित्यकार रघुवीर सिंह पवन की पुस्तक लाल सितारा का विमोचन किया गया।
साहित्यकार अनीश देहाती, डॉ. राजेंद्र राज, राजमूर्ति सिंह सौरभ, निर्झर प्रतापगढ़ी, डॉ. राजेंद्र यादव, नागेंद्र अनुज को सम्मानित किया गया। इस मौके पर वीपी त्रिपाठी, एनपी मिश्र, राम बरन सिंह, राजमणि पांडेय, निर्भय प्रताप सिंह, लाल बहादुर तिवारी मौजूद रहे। जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने आभार जताया। संचालन सुनील प्रभाकर ने किया।