फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रजिस्ट्री दफ्तर से रूठीं लक्ष्मी, फिर दगा दे गया सर्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर लक्ष्मी मैया रजिस्ट्री दफ्तर से रूठ गई हैं। उप निबंधक कार्यालय सदर, पट्टी, रानीगंज, लालगंज और कुंडा से शुक्रवार को करीब 150 लोगों को बगैर रजिस्ट्री कराए ही लौटना पड़ा। 12 दिनों से सर्वर न चलने की वजह से विभाग को करीब 2.40 करोड़ का घाटा हुआ है।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर इन दिनों संपत्तियों (भवन, भूखंड) की रजिस्ट्री कराने वालों की स्टाम्प एवं निबंधन कार्यालयों में भारी भीड़ जुट रही है। भीड़ को देखते हुए 31 अक्तूबर तक शाम छह बजे तक रजिस्ट्री कार्य करने का निर्देश शासन ने दिया है लेकिन सर्वर के दगा देने से त्योहारी सीजन में विभाग आमदनी को मोहताज हो गया है। एआईजी स्टाम्प यादवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सर्वर न चलने के कारण कार्य में बाधा आ रही है। रजिस्ट्री आदि कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिले में रोजाना औसतन 100 रजिस्ट्री होती थी। त्योहारी सीजन में लोगों की भीड़ जुटी रही लेकिन सर्वर नहीं चला।
विज्ञापन

बोले लोग
0 इंदौर में नौकरी करता हूं। दीपावली पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए आए थे। सर्वर न चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। आलोक प्रजापति रानीगंज।
0 जमीन खरीदकर घर बनाना है लेकिन सर्वर न चलने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। रोहित जायसवाल निवासी अजीत नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें