फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सेवानिवृत्त रेलकर्मी के घर से लाखों की चोरी

Sat, 12 Aug 2023 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जेठवारा थाने के गंगा का पुरवा उमरी बुजुर्ग में चोरों द्वारा तोड़ी गयी आलमारी। संवाद
विज्ञापन
उमरी बुजुर्ग गांव निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मचारी दूधनाथ यादव के घर बृहस्पतिवार की रात घुसे चोर लाखों रुपये के जेवर और कीमती सामान चुराकर भाग निकले। भीतर सो रहे लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दूधनाथ की पत्नी लघुशंका के लिए उठीं तो कमरों का ताला टूटा देख दंग रह गईं। उन्होंने शोर मचाया तो भीतर सो रहे लोग जाग गए। सभी वहां पहुंचे तो देखा कि चोर कमरों का ताला तोड़कर भीतर घुसे। फिर आलमारी और बॉक्स के भी ताले तोड़ डाले। चोर जेवर, कपड़े समेत तमाम कीमती सामान ले गए। कमरों में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।
घर वालों ने शहर में रहने वाले शिक्षक बेटे अभिषेक को चोरी की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में खौफ है। दूधनाथ के छह बेटे हैं। जिसमे अजय यादव,विजय यादव,अंशुल यादव घर पर रहते हैं। नीरज यादव मुम्बई में रहते हैं। अभिषेक और राहुल घर के पिछले हिस्से में रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें