फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सेवानिवृत्त इंजीनियर, सुबेदार समेत चार घरों से लाखों की चोरी

Mon, 24 Jul 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीतम तिवारीपुर व चिरकुट्टी के चार घरों से चोर रविवार रात लाखों के जेवरात और नकदी समेट ले गए। भुक्तभोगियों में सेवानिवृत्त इंजीनियर और सैन्य कर्मी शामिल हैं। सोमवार सुबह भुक्तभोगियों और ग्रामीणों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के दौरान लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। एक ही रात चोरी की चार घटनाओं से लोग डरे हैं।
विज्ञापन

रानीगंज के प्रीतम तिवारीपुर के रहने वाले सेवानिवृत्त इंजीनियर देवी प्रसाद तिवारी के परिवारीजन रविवार को घर के बरामदे में सो रहे थे। आधी रात के बाद चोर पीछे के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने आलमारी व संदूक का ताला तोड़ दिया। फिर दो सोने की जंजीर, दो मंगलसूत्र, पांच सोने की अंगूठी, झुमके समेत करीब 15 लाख रुपये के जेवरात समेट ले गए।
चोरों ने थोड़ी ही दूर पर चिरकुट्टी जाने वाली सड़क पर सेना के सेवानिवृत्त सूबेदार सीताराम प्रजापति के घर पर धावा बोला। पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर सोने के दो मंगलसूत्र , दो जोड़ी सोने के कंगन, चूड़ी, 5 अंगूठी, करीब 2 किलो चांदी के जेवर ही नहीं एक लाख रुपये, बैनामे के दस्तावेज और शराब की बोतलें ले गए। भुक्तभोगी ने चोरी गए जेवरातों की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख बताई है। चोरों ने कपिल मिश्र के घर में भी चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन आहट पाकर घर के लोग जाग गए। खतरा भांपकर चोर घर के बाहर से दरवाजे की कुंडी लगाकर भाग निकले।
विज्ञापन

चिरकुट्टी क्राॅसिंग के निकट अमहटा निवासी वेद प्रकाश शुक्ला और उनके भाई बसंत शुक्ला के घर में चोर पीछे से खुली खिड़की से भीतर घुसे। चोरों ने बॉक्स, आलमारी और संदूकों के ताले तोड़े फिर लाखों रुपये के जेवरात समेट ले गए। सोमवार की सुबह लोग सोकर लोग तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। भुक्तभोगियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट गई। पीड़ितों ने पुलिस को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। रानीगंज थानाध्यक्ष सर्वेश सिंह का कहना है कि चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ग्रामीणों को फेरीवालों पर शक
इलाके में गैर प्रांतों आकर फेरी लगाकर सामान बेचने का काम करते हैं। फेरी वाले आबादी के बीच किराये पर कमरा लेकर रहते भी हैं। ग्रामीणों का शक है कि फेरी के दौरान सामान बेचते समय वे रेकी करते है। फिर रात में चुपके से घर में घुसकर कीमती सामान समेटकर भाग निकलते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फेरी वालों को लेकर पुलिस सतर्क नहीं है। वहीं मकान मालिक भी किराये के लालच में इन्हें ठिकाना दिए रहते हैं। बड़ी घटना होने के बाद शंका जाहिर करते हैं, लेकिन पुलिस कुछ करती नहीं।

बीस दिन पहले भी हो चुकी है चोरी
क्षेत्र के राम नगर के भूमि विकास बैंक के कर्मचारी ह्रदय नारायण पांडेय के घर से भी चोर 16 जून की रात लाखों के कीमती सोने और चांदी के जेवर उठा ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा लिखा, लेकिन अभी तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बीते दस दिनों में रानीगंज बाजार से अलग- अलग स्थानों से तीन मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें