फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेकाबू बाइक की टक्कर में किसान की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के होला का पुरवा में बेकाबू बाइक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे किसान जाहिद अली की मौत हो गई। परिजन रोते बिलखते रहे। मंगलवार की शाम शव को गांव में ही सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के उदापुर निवासी 50 वर्षीय जाहिद अली खेती बारी का काम कर परिवार का गुजर बसर करते थे। सोमवार की देर शाम होला का पुरवा बाइक लेकर चाय पीने आए थे। चाय पीने के बाद वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर उसी पर बैठकर लोगों से बातचीत करते रहे। इस बीच मानधाता की ओर से आ रही बेकाबू बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे जाहिद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने एसआरएन रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर लौटे। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
जाहिद के तीन बेटी व चार बेटे हैं। चार माह पहले बड़ी बेटी शहाना की शादी की थी। बड़े बेटे साबिर, सामिर अली, उजैद, उजैफ, बेटी ताहिरा, शहाना व इसराना रोती बिलखती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें