फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज के पास हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वारा। नगर कोतवाली के मेडिकल कॉलेज बाईपास के पास अनियंत्रित वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गायघाट निवासी मलखान सिंह (25) शटरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार को बाइक से मेडिकल कॉलेज की ओर जा रहा था। बाईपास के पास अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाते कि मजदूर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता की पहले मौत हो गई थी। चार भाई तीन बहन में मलखान सिंह सबसे बड़ा था। शटरिंग का काम करके परिवार का खर्च उठाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें