लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित वीठलपुर के समीप इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मनरेगा मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए।
रानीगंज थाना क्षेत्र के वीठलपुर निवासी 55 वर्षीय किशोरी सरोज सोमवार शाम बकरी चराने रेलवे ट्रैक की ओर गया था। लखनऊ से वाराणसी को जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। बकरी को बचाने के चक्कर में किशोरी सरोज ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया। रोते बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। रानीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थोड़ी देर बाद वाराणसी से दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आ गई। रेलवे ट्रैक पर घास चर रही वीठलपुर के जयकरन पाल की भैंस से ट्रेन से टकरा गई। करीब दस मिनट तक काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस खड़ी रही।