फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एनएच की जमीन पर कुसमी के हिस्ट्रीशीटर प्रधान का कब्जा, राजस्व विभाग भी खोज रहा संपत्ति

Tue, 05 Dec 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएच की जमीन पर कुसमी के हिस्ट्रीशीटर प्रधान का कब्जा, राजस्व विभाग भी खोज रहा संपत्ति
विज्ञापन

- गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन की कार्रवाई हुई तेज, एनएच की टीम जल्द कर सकती है निशानदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग की जमीन के कुछ हिस्से पर कुसमी के गैंगस्टर हिस्ट्रीशीटर प्रधान तौहीद का कब्जा है। जांच में यह पुष्ट हो चुका है, अब एनएच की टीम जल्द ही निशानदेही करने की तैयारी में है। वहीं राजस्व विभाग भी हिस्ट्रीशीटर प्रधान की संपत्तियों का ब्योरा तैयार कर रहा है।
नगर कोतवाली के कुसमी प्रधान हिस्ट्रीशीटर तौहीद को पड़ोसियों से मारपीट के बाद भाइयों समेत जेल जाना पड़ा था। उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमों को देखते हुए जिला प्रशासन की भृकुटी तन गई। शिकायत करने वाले लोग भी पीछे से प्रधान के कारनामों की जानकारी देने लगे। हालांकि मारपीट करने वालों के बीच समझौता भी हो गया।
विज्ञापन

चार दिन पहले नगर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने तौहीद व उसके दो भाइयों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। रविवार को प्रधान के घर से राजकीय पक्षी सारस भी बरामद किया गया। जिसे वन विभाग की टीम ने कब्जे में लेते हुए प्रधान के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
सूत्रों के अनुसार एनएच की टीम ने दो दिन पहले प्रधान के मकान की पैमाइश की। जिसमे मकान का कुछ हिस्सा एनएच की जमीन पर बना है। एनएच के अफसर निशानदेही करने की तैयारी में हैं। वहीं अफसरों के आदेश पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद सदर तहसील प्रशासन प्रधान की संपत्तियों का ब्योरा एकत्र करने में जुट गया है।
नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल को नामी व बेनामी संपत्ति की सूची तैयार कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट देंगे। एसडीएम सदर उदयभान सिंह ने बताया कि प्रधान की संपत्तियों का ब्योरा एकत्र करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट -
सारस के मिलने की वाइल्ड लाइफ भेजी सूचना
प्रधान के घर से बरामद सारस के बारे में डीएफओ ने वाइल्ड लाइफ विभाग को पत्र भेजा है। वहां से मिले दिशा निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को चिलबिना वन विभाग कार्यालय में पिंजड़े में रखे गए सारस को देखने के लिए लोग पहुंचते रहे। कर्मचारी सारस की देखभाल करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें