फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा तहसील...तीन में दो वाटर कूलर खराब, हैंडपंप का पानी बदबूदार

विज्ञापन
शीतला प्रसाद।
विज्ञापन
कुंडा तहसील परिसर में तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं। इसमें से दो खराब हैं। एक से गर्म पानी आता है। तहसील परिसर में लगे दो हैंडपंपों से भी बदबूदार व गंदा पानी आता है। इस वजह से तहसील आने वाले अधिवक्ताओं-वादकारियों समेत सैकड़ों लोगों को बोतल बंद पानी खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

कुंडा तहसील में रोजाना करीब 300 अधिवक्ता और पांच सौ वादकारी पहुंचते हैं लेकिन गर्मी में उन्हें पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है। अधिवक्ता खुद के पैसे से आरओ वाटर मंगाकर गला तर करते हैं। वहीं, वादकारियों को दुकानों से पानी खरीदना पड़ता है।
बोले अधिवक्ता
गर्मी में भी वाटर कूलर को दुरुस्त नहीं कराया गया है। सैकड़ों वादकारियों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिवक्ता आरओ वाटर खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। - शीतला प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष, दि बार एसोसिएशन कुंडा
विज्ञापन

...........
तहसील परिसर में तीन वाटर कूलर लगे हैं, इसमें से दो खराब हैं। एक वाटर कूलर का पानी गर्म है। दो हैंडपंप से बदबूदार पानी निकल रहा है। गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं। - श्रीकृष्ण शुक्ल, अधिवक्ता
..........
गर्मी में भी तहसील परिसर में शीतल जल की व्यवस्था नहीं की गई है। बाहर से आरओ वाटर मंगाकर पीना पड़ता है। जिम्मेदारों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। - सिद्धनाथ सरोज, अधिवक्ता

वर्जन:-
तहसील परिसर में बुधवार को खराब वाटर कूलर को दुरुस्त कराया जाएगा। हैंडपंपों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। जल्द ही नया वाटर कूलर भी लगाया जाएगा। - वाचस्पति सिंह, एसडीएम कुंडा।

शीतला प्रसाद।

शीतला प्रसाद।

शीतला प्रसाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें