फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मुहर्रम पर नजर बंद किए जाने पर भड़के राजाभैया के पिता, राजा उदय प्रताप बोले- प्रशासन दबाव में

Mon, 07 Jul 2025 03:04 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

शासन प्रशासन सिर्फ दबाव मानता है। जिस समाज का दबाव बन गया, प्रशासन उसी की सुनता है। अभी वह एक समुदाय की सुन रहे हैं, क्योंकि हिंदुओं की तरफ से इस तरह से कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
राजा उदय प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन प्रशासन सिर्फ दबाव मानता है। जिस समाज का दबाव बन गया, प्रशासन उसी की सुनता है। अभी वह एक समुदाय की सुन रहे हैं, क्योंकि हिंदुओं की तरफ से इस तरह से कोई दबाव नहीं है। दूसरे समुदाय से एक दम दब गए हैं। उक्त बातें प्रशासन द्वारा नजरबंद किए गए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने भदरी किले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कई आरोप लगाए। 

विज्ञापन


निर्भय सिंह ने की हनुमान मंदिर पर पूजा

कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर स्थित हनुमान मंदिर पर रविवार को उदय प्रताप सिंह के करीबी निर्भय सिंह ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन किया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजन किया। इसके बाद बजरंग बली को लड्डू का भोग लगाकर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पुलिस अलर्ट रही। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें