फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा पटेल ने खींची 2017 की रूपरेखा

Wed, 11 Feb 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 विश्वनाथगंज विधानसभा सीट पर कब्जा करने के बाद अपना दल जिले की बाकी विधानसभाओं पर भी अपना कब्जा करना चाहती है। विधायक की जीत का कारवां आगामी विधान सभा में अनवरत चलता इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जा रहा है। पार्टी के जिम्मेदारों से कहा गया है कि वे एक महीने के भीतर बूथ स्तर तक कमेटी का गठन कर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करें । जिसके बलबूते पर मिशन 2017 जीतना आसान हो सके।
विज्ञापन


बुधवार को हादीहाल में आयोजित अपना दल कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे दिग्गजों ने कार्यकर्ताओें में यह जोश भरा। उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा अद का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। इसको बढ़ाने में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। जो कार्यकर्ता संगठन के प्रति सक्रिय नहीं हैं उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा जाएगा। सांसद हरिवंश सिंह ने कहा राजनीति में परिक्रमा का दौर खत्म हो गया है। जिले में केंद्र की 31 योजनाएं चल रही हैं। कहा अद जिला पंचायत से लेकर विधानसभा चुनाव में सहयोगी एनडीए के सभी दलों के साथ मजबूत संबंध रखेगा। प्रदेश अध्यक्ष छोटे लाल मौर्य ने मिशन 2017 को सफल बनाने की अपील की। प्रमुख हीराराम पटेल ने अनुशासित सिपाही बनकर संगठन को मजबूत करने की अपील कार्यकर्ताओं से की। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बृजेश पटेल ने की। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने किया। इस मौके पर शकील आरफी, राघवेंद्र राजू, लक्ख्ूा चौधरी, राम करन, राम सरोजन, राम आसरे, मनोज और मीडिया प्रभारी यशवंत पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटी भीड़ को संबोधित कर रही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कार्यकर्ताओं की पांच श्रेणी बताई। उनको कुकुर, मेढ़क, केकड़ा और बंदर जैसे श्रेणी में रखते हुए उपहास उड़ाया गया। कहा कि ये पांच श्रेणियां उन कार्यकर्ताओं की जिनसे संगठन को हर वक्त सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने इस तरह के कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें