फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 4.12 लाख किसानों के खाते में पहुंचे दो-दो हजार

विज्ञापन
Kisan samman nidhi yojna in pratapgarh
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठवीं किस्त का आया मैसेज
विज्ञापन

प्रतापगढ़। जिले के 4.12 लाख किसानों के खाते में रविवार को दो-दो हजार रुपये आ गए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छठवीं किस्त का मैसेज मोबाइल पर आने के बाद किसानों के चेहरे खिल गए।
रविवार दोपहर किसानों के मोबाइल पर रुपये खाते में पहुंचने के मैसेज आने लगे। पहले तो किसानों ने मोबाइल कंपनी का मैसेज देखकर ध्यान नहीं दिया, मगर थोड़ी देर बाद जब देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। किसानों को इस समय धान की फसल में जिंक और यूरिया का छिड़काव करने के लिए रुपये की आवश्यकता थी। हाथ खाली होने से वह चिंतित थे। रविवार को दो-दो हजार रुपये का मैसेज आते ही किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडवा चंद्रिका के उमरी गांव के पूर्व प्रधान नागेंद्र बहादुर सिंह और कोल निवासी हरिकेश बहादुर सिंह ने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की किस्त ऐसे समय में मिली है, जब उन्हें खेतों में यूरिया और जिंक डालने के लिए रुपये की आवश्यकता थी। उपकृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने बताया कि जिन किसानों के मोबाइल पर मैसेज नहीं आया है, वह बैंक से संपर्क करके जानकारी कर लें। कभी-कभी नेटवर्क फेल होने पर मैसेज नहीं आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें