फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के मुंशी को भेजा जेल, मालिक व भतीजे को मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस ने मुंशी को जेल भेज दिया। जबकि भट्ठा मालिक व उसके भतीजे को मुचलके पर छोड़ दिया। भट्ठे पर मौजूद वाहनों को पुलिस जब्त कर चुकी है। मृतक मजदूरों के परिवार वाले अभी भी भट्ठे पर रुके हुए हैं।
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर में मुन्ना पांडेय के ईट भट्ठे पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के मजदूर ईंटों की पथाई का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह मजदूर रोहित (35) पुत्र गड़ाराम निवासी ठेलकुबेदा थाना नवापाड़ा उड़ीसा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। शाम को भट्ठे पर काम करने वाले लैल (40) पुत्र मायाराम, कंसु (60) व उसकी पत्नी खंती (58), चिंताराम (55), बुुधेसर (45) निवासी कुलिया थाना कोमाखान जिला महासमुद छत्तीसगढ़ की हालत बिगड़ गई थी।
सभी को लेकर लोग जिला अस्पताल भागे। रास्ते में लैल की भी मौत हो गई। अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चलता रहा। इस मामले में दरोगा कौशलपति यादव की तहरीर पर पुलिस ने भट्ठा संचालक मुन्ना पांडेय, उसके भतीजे कपिल पांडेय, मुंशी संजय शर्मा, श्यामलाल व तीरथराज के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को मुन्ना पांडेय को हिरासत में ले लिया था। हालत बिगड़ने पर मुन्ना पांडेय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उन्हें कोहड़ौर ले गई। इसके पहले उनके भतीजे कपिल पांडेय को भी हिरासत में ले लिया था। दोपहर में कोहड़ौर पुलिस ने हिरासत में लिए गए मुंशी संजय शर्मा को जेल भेज दिया।
जबकि मुन्ना व कपिल को थाने से मुचलके पर छोड़ दिया। मृतक रोहित व लैल के परिजन अभी ईंट भट्ठे पर ही रुके हुए हैं। जबकि बहुत से मजदूर भट्ठे से भाग निकले हैं। शनिवार को मजदूर्र इंट भट्ठे पर काम करते नजर आए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि कच्ची शराब बेचने वालों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों का नाम प्रकाश में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें