फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 09 Jun 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी चराने निकले युवक की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार को गांव से कुछ दूर एक बाग में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन हत्याराें का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अझारा गांव निवासी रीतेश मिश्रा उर्फ सज्जन (28) पुत्र ओमप्रकाश मिश्र शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। उसके पिता ओमप्रकाश मिश्र, भाई अभिषेक व पवन कामकाज के सिलसिले में परदेश में रहते हैं। रात में उसके घर नहीं पहुंचने पर मां सुषमा व छोटी बहन परेशान हो गईं। उसका मोबाइल भी बंद बता रहा था। लोग उसकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

शनिवार सुबह घरवालों ने पुलिस को जानकारी दी। इस बीच उसका शव पड़ोसी गांव केशवपुर के एक बाग में मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। कुछ देर में पुलिस भी आ गई। मृतक  का गला कसा हुआ था। सिर के पिछले हिस्से व नाक से खून टपक रहा था। उसका एक मोबाइल जेब में रखा था, जबकि दूसरा मोबाइल कुछ दूरी पर मिला। सूचना पर सीओ ओमप्रकाश द्विवेदी भी घटना का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणाें में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। चचेरे भाई विमल कुमार मिश्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की जानकारी लेने कोतवाली पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हत्या के बाद बाग में फेंका गया शव
अझारा निवासी रीतेश की हत्या के बाद शव बाग में फेंका गया। मौके पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिला जिससे यह साफ हो सके कि उसकी हत्या बाग में की गई है। शनिवार की दोपहर उसका शव केशवपुर में विश्वनाथ सिंह की बाग में मिलने की खबर फैली। ग्रामीणों की मानें तो सुबह वह युवक की तलाश में बाग में गए थे, लेकिन तब वहां शव नहीं था। फिर अचानक शव बाग में मिलने की सूचना आई तो लोग हैरत में पड़ गए। ग्रामीणाें की माने तो हत्यारों ने रीतेश को पहले धोखे से कहीं बुलाया और उसे बंधक बना लिया। रीतेश के सिर व नाक पर चोट के निशान भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव बाग में फेंक दिया गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के आसपास पानी व कोल्डड्रिंक की बोतलें भी रख दी गईं।

आशनाई में हत्या की चर्चा, काल डिटेल से खुलेगा राज
रीतेश का ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक युवती के साथ संबंध होने की चर्चा ग्रामीणाें में है। उदियापुर चौराहे पर एक  युवती ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसके साथ रीतेश के संबंध थे। आए दिन दोनों के मिलने-जुलने से कुछ लोगाें को यह बात खटकने लगी। इसके बाद उसे रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया गया और इसी के चलते उसकी गला घाेंटकर हत्या कर दी गई। लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। पुलिस भी आशनाई को ध्यान में रखकर ही जांच कर रही है। घटना के बाद युवती भी घर से गायब है। पुलिस का कहना है कि मृतक के दोनेां मोबाइल के काल डिटेल निकलवाए जा रहे हैं। जिससे हत्या के राज का पदाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें