सांगीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार छात्रा का अपहरण करने का आरोपी।
पुलिस ने अपहृत छात्रा को दस दिन बाद बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सांगीपुर के शुकुलपुर निवासी सत्रह वर्षीय छात्रा का डिग्री कॉलेज जाते समय अपहरण हो गया था।
मामले में छात्रा के परिजनों ने गांव के आरोपी अमन अंसारी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। अपहरण की इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया था।
पुलिस ने दस दिन बाद अपहरण के आरोपी को देऊम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर छात्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा। अपहरण के आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।