फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण, मांगी फिरौती

Sat, 06 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोहड़ौर  क्षेत्र के स्थित जगतपाल रंगनाथ इंटर कॉलेज के 11वीं के एक छात्र का गुरुवार को अपहरण हो गया। वह घर से विद्यालय ॒गया था। छात्र की मां कोहड़ौर थाने में बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि बदमाश फोन कर उसे छोड़ने क लिए तीन लाख की फिरौती की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर गुरुवार रात एसपी घटना की जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन


अमेठी जनपद के पीपरपुर पूरेचैन का पुरवा गांव निवासी गोविंद गुप्ता (17) पुत्र रामकुमार गुप्ता कोहंड़ौर बाजार स्थित जगतपाल रंगनाथ इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। गुरुवार को वह साइकिल से विद्यालय ॒गया था। दोपहर बाद विद्यालय से वह गायब हो गया। साइकिल कॉलेज में मिली।  देर रात तक गोविंद घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो परिजन विद्यालय पहुंचे।यहां पता चला कि विद्यालय में एक साइकिल खड़ी है। घरवालों ने देखा तो वह साइकिल गोविंद की ही निकली। छात्र की मां श्रीमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी। रात में एसपी भी जांच करने के लिए पहुंचे।

इस बीच छात्र की मां के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले गोविंद को छोड़ने के लिए तीन लाख रुपये फिरौती की मांग की। इससे परिजन रोने लगे।  गोविंद दो भाइयों में छोटा है। उसके पिता दिल्ली में रहते हैं। बताया जाता है कि गोविंद गुप्ता (17) पुत्र रामकुमार गुप्ता दो दिनों से साथियों के साथ क्लॉस टीचर को मां की बीमारी के बारे में बता रहा था। मां के बीमार होने और उसका इलाज कराने के लिए जाने की बात कहकर कई साथियों से रुपये भी लिए थे। प्रधानाचार्य की मानी जाए तो क्लॉस टीचर से मां के इलाज के लिए सप्ताह भर की छुट्टी मांग रहा था। क्लास टीचर प्रशांत शुक्ला ने इसके लिए अवकाश प्रार्थना पत्र की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें