रेलवे स्टेशन पहुंची एथलीट खुशबू गुप्ता शहर में निकले जुलूस के दौरान मेडल दिखाती हुई।
- फोटो : PRATAPGARH
एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकरियों ने गाजे-बाजे संग निकाला जुलूस
प्रतापगढ़। चीन के चेंगडू में आयोजित 10 दिवसीय वर्ल्ड पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण व दो रजत पदक जीत कर गृह जनपद लौटी खुशबू गुप्ता का शनिवार को एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। शहर में क्लब के इंटरनेशनल एडवाइजर रोशनलाल ऊमरवैश्य के नेतृत्व में गाजे-बाजे संग जुलूस निकाला गया। इस मौके पर रोशनलाल ने कहा कि खुशबू ने जिले का मान बढ़ाया है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। खुशबू ने यह साबित किया है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। उन्हें यदि मौका मिले तो मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को भी प्रानप्त कर सकती है। डा. दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि अभिभावकों को खुशबू से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य व डा. दयाराम मौर्य रत्न ने संयुक्त रूप से खुशबू को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कोच मनोज पाल को भी सम्मानित किया गया।