फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दौड़ के बालिका वर्ग में खुशबू अव्वल, बालक में राहुल ने मारी बाजी

विज्ञापन
लालगंज में परिषदीय विद्यालयों के खेलकूद प्रतियोगिता कबड्डी में में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नगर स्थित रामअंजोर मिश्र इंटर कॉलेज के मैदान पर परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। बालक वर्ग की कबड़्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मेढ़ावां ने भोजपुर को हराया। वहीं, बालिका वर्ग में भोजपुर ने गारापुर को मात दी। बालिका वर्ग की दौड़ में खुशबू ने पहला, सिंपी ने दूसरा, सोनाक्षी ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि बालक वर्ग में राहुल प्रथम, साहिल द्वितीय व नीरज तृतीय रहे। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुनील कुमार शुक्ल ने खेल की महत्ता बताई। खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंह की देखरेख में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक सुभाषचंद्र पांडेय, अध्यक्ष संतोष मिश्र व महामंत्री विष्णु सिंह, कोषाध्यक्ष हिमांशु ओझा, संदीप सिंह, अंबरीश मिश्र, दिनेश यादव, गिरिजानंद, दिनेश कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें