जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता शुक्रवार को स्टेडियम में हुई। इसमें जनपद की कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। अंडर-14, 17 व 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला कटैया संभाग एवं इंटर कॉलेज देल्हूपुर के मध्य खेला गया। इसमें कटैया संभाग की टीम विजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला पीबी इंटर कॉलेज सिटी प्रतापगढ़ और अष्टभुजा विद्या निकेतन जेठवारा के मध्य खेला गया। इसमें अष्टभुजा विद्या निकेतन पीबी इंटर कॉलेज को हराकर विजेता बना।
सब जूनियर बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ को हराकर यूपीएस बरनवालपुर ने बाजी मारी। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज ने किया। इस मौके पर सहयोग सुभाष पांडेय, दिनेश चौधरी, संदीप त्रिपाठी, आबाद अहमद, दिनेश चंद्र पांडेय, रामकुमार सिंह, मंजू सिंह व सुशील सिंह मौजूद रहे। निर्णायक पवन व विनोद कुमार रहे।