डीआरएम ने चीफ सिग्नल इंस्पेक्टर और चीफ रेल पथ निरीक्षक को आरोप पत्र थमाया है। दोनों से जवाब मांगा है। डीआरएम ने बताया कि सही जवाब न मिलने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा मां बेल्हादेवी जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे। अफसर जंक्शन प्लेटफाॅर्म पर खड़े ही थे कि डीआरएम ट्रैक के प्वाइंट संख्या 209 का निरीक्षण करने लगे। सभी विभाग के अफसर भागकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान डीआरएम ने चीफ सिग्नल इंस्पेक्टर एसपी पांडेय ओर चीफ पीडब्लूआई अजय आनंद से पूछा कि ट्रैक के प्वाइंट का निरीक्षण कब-कब हुआ।
दोनों ने एक ही जवाब दिया। बताया कि एक दिन में 21 प्वाइंट के टेस्टिंग की गई। जांच करने पर गड़बड़ी मिली। इस पर डीआरएम नाराज हो गए। चीफ सिग्नल मैकेनिक और चीफ रेल पथ निरीक्षक (पीडब्लूआई) की जमकर क्लास लगाई।
दोनों लोगों का तबादला श्रीनगर या जम्मू करने की बात कहकर अपने स्पेशल यान से। लखनऊ रवाना हो गए। दोनों को चार्टशीट देते हुए जवाब मांग लिया। डीआरएम एसएम शर्मा ने बताया कि चार्जशीट थमाई गई है। दोनों से जवाब मांगा गया है। इसके बाद नियम विरुद्ध तबादला या फिर कार्रवाई की जाएगी।