फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काशी विश्वनाथ निरस्त, विलंब से जंक्शन पर पहुंचीं चार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के दिनों मेें ट्रेनों के निरस्त होने और घंटों विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। मंगलवार को काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रही तो हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल पांच घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आठ घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 45 मिनट और अर्चना एक्सप्रेस 37 मिनट देरी से जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन

पर्वतपुर निवासी निलेश सिंह ने बताया कि बरेली जाना है। पद्मावत एक्सप्रेस में पैर रखने भर का जगह नहीं है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण भीड़ अधिक रही। बबुरहा निवासी मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयाग जाना था। प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आठ घंटे विलंब से आने की सूचना के कारण बस से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें