थाना क्षेत्र मानिकपुर के राम जानकी घाट पर राजन सोनी पुत्र संगम सोनी उम्र (22) निवासी नसीराबाद अपने 15 साथियों की टोली में गंगा जी स्नान कर जलाभिषेक के लिए जल भरने मानिकपुर राम जानकी घाट आया था। इस दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गंगा में नहाने के लिए उसने दूर से दौड़कर छलांग लगाई।
इसी दौरान गंगाजी के अंदर पड़े किसी चट्टान या वजनी वस्तु से वह टका गया। संभवत: इसी दौरान सर या गर्दन में गंभीर चोट आने के कारण वह अचेत हो गया। जानकारी होने पर तुरंत साथियों एवं मानिकपुर पुलिस प्रशासन द्वारा आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए सीएचसी कालाकांकर के लिए भेजा गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।