फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

suicide
पांच दिन पहले परदेश से लौटकर घर आए कबड्डी खिलाड़ी ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कंधई थाना क्षेत्र के सरायनानकार निवासी संदीप सरोज (18) पुत्र महादेव सरोज कबड्डी का खिलाड़ी था। वह अपनी टीम के साथ प्रदेश के दूसरे शहरों में खेलने जाता था। पांच दिन पहले ही वह मुंबई से घर आया था। सोमवार दोपहर वह घर से निकला। इसके बाद काफी रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह किसी के साथ घूमने गया होगा।
यह सोचकर लोगों ने खोजबीन नहीं की। मंगलवार की सुबह गांव के करीब आंवले की बाग में ग्रामीणों ने संदीप का शव पेड़ से लटकता देखा। उसने दुपट्टे से फांसी लगाई गई थी। लोगों के शोर मचाने पर परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। खबर मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के दो भाई व तीन बहनें हैं। वह मुंबई में रहकर डेकोरेशन का कार्य करता था। उसकी मौत को लेकर परिवार के लोग भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। कंधई थानाध्यक्ष का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई से जुड़ा हो सकता है। उसके मोबाइल नंबर की काल डिटेल मंगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें