फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Maurya Case: आलोक ने पत्नी SDM ज्योति मौर्य के खिलाफ पैरवी के लिए ली एक सप्ताह की छुट्टी, ठिकाना भी बदला

Fri, 14 Jul 2023 11:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

 SDM Jyoti Maurya News : एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य प्रतापगढ़ जिले में बिहार विकास खंड के गोगौर ग्राम पंचायत में बतौर सफाई कर्मी तैनात हैं। जब से उनका पत्नी ज्योति से विवाद चल रहा है तब से वह बहुत कम ही समय गांव में दे पा रहे हैं। फिलहाल उन्होंने एक सप्ताह की छुट्टी ले रखी है।
विज्ञापन
ज्योति मौर्या - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफसर पत्नी ज्योति मौर्य से विवादों के बीच चर्चा में आए पंचायत राज विभाग के सफाईकर्मी आलोक मौर्य मुकदमे की पैरवी के लिए एक सप्ताह की छुट्टी ले रखी है। ताकि 18 जुलाई को वह अपना पक्ष मजबूती से रख सकें। मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले आलोक मौर्य अपने परिवार के साथ 20 वर्षों से प्रयागराज के झलवा में रहते थे। इस दौरान वर्ष 2010 में उसकी शादी वाराणसी की रहने वाली ज्योति के साथ हुई थी।

विज्ञापन


सफाईकर्मी आलोक की तैनाती विहार विकासखंड के गोगौर ग्राम पंचायत में है।अफसर पत्नी ज्योति से विवाद के बाद चर्चा में आए आलोक ने मुकदमे की पैरवी के लिए ग्राम प्रधान नवीन सिंह पिंटू से दो दिन पहले एक सप्ताह का अवकाश ले रखा है। हालांकि बृहस्पतिवार की शाम भी वह गोगौर आया था। आलोक ने बताया कि चूंकि 18 जुलाई को मुकदमे की तारीख लगी हुई है। इसलिए वह मजबूती के साथ पैरवी करने में लगा है।

विज्ञापन

अनहोनी की आशंका को देखते हुए अब वह परिवार से दूर कमरा किराए पर लेकर रहने को विवश है। आरोप है कि अफसर पत्नी के साथ उसके साथी होमगार्ड कमांडेंट ने भी उसे धमकी दी थी। जिससे वह खतरा महसूस कर रहा है। आलोक ने बताया कि चूंकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में वह अभी कुछ नहीं बोलेगा। जिस ज्योति के लिए उसने अपनी जिंदगी दांव पर लगाई, आज वही उसके जीवन में उथल पुथल मचाकर बदनाम कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें