फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: काली पट्टी बांधकर सिंचाई विभाग के अवर अभियंताओं का विरोध जारी

विज्ञापन
सिंचाई विभाग में मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ क
विज्ञापन
सिंचाई विभाग कार्यालय में सोमवार को सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने बांह पर काली पट्टी बांधकर आठवें दिन सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रविशंकर सिंह ने बताया कि पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाएं जोड़ने, दिव्यांगता दर्ज कराने, चरित्र पंजीकाएं पूर्ण कराने संबंधी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। मंशा के विपरीत स्थानांतरण की गलत सूची तैयार की जा रही है। स्थानांतरण आदेश को विभागीय बेवसाइट पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। मांग पूरी न होने पर अवर अभियंता मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सिंचाई मंत्री को ज्ञापन सौपेंगे। इस मौके पर अविनाश श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, जितेश यादव, अभयराज, प्रवीण, कोमल, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें