फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने पानी टंकी निर्माण से पहले जमीन की पैमाइश की। पूर्व में हुई पैमाइश का ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए एसडीएम से शिकायत की थी। फतनपुर थाना क्षेत्र के कौलापुर गांव में हर घर नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है। इसके लिए बोर का कार्य शुरू होना था। बोरिंग स्थल को ग्रामीणों ने भूमिधरी बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम से न्याय की मांग की थी। एसडीएम ने जमीन की पैमाइश करने का निर्देश तहसीलदार को दिया। सोमवार को नायब तहसीलदार डॉ. कृपाशंकर सिंह यादव राजस्व कर्मियों और पुलिस फोर्स के साथ कौलापुर गांव पहुंचे। जमीन की पैमाइश के लिए दिन भर टीम जुटी रही। नायब तहसीलदार डॉ. कृपाशंकर सिंह यादव ने बताया कि बोरिंग शुरू होने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई थी। पूर्व क्षेत्रीय लेखपाल ने पैमाइश ने की थी, जिससे ग्रामीण संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें