फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी मे जंगलराज, भक्षक बनी पुलिस : जितिन प्रसाद

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में मृत सत्य प्रकाश के घर पहुंचे कांग्रेस नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में मरे अंतू के बरबंडा निवासी साजन शुक्ला के घर संवेदना प्रकट करने पहुंचे कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था की कलई खुल गई है। जंगलराज कायम है। पुलिस रक्षक के बजाए भक्षक बन गई है।
विज्ञापन

पुलिस अभिरक्षा में साजन शुक्ला की मौत के बाद पुलिस को दी जा रही ढील यही साबित करती है। पुलिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता व साजन के दो बेटों को सरकारी नौकरी दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार व केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही पर उतारू है। जनता की आवाज दबाई जा रही है।
पुलिस एक आदमी को रात में जबरन उठा ले गई और अभिरक्षा में पीट-पीटकर मार डाला। यह घटना केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छोटी लगती है। उन्होंने कहा कि साजन शुक्ला के मौत का मामला शांत नहीं रहेगा। इसकी गूंज संसद व विधानसभा तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा। इसके लिए धरना-प्रदर्शन कर सरकार का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, नीरज त्रिपाठी, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष कुमार त्रिपाठी, अशोक सिंह, प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।

पुलिस हिरासत में मृत सत्य प्रकाश के पिता को सांत्वना देते पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें