फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर संयुक्त टीम करेगी हल्ल्ााबोल

Sun, 04 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण लाइलाज बीमारी बनता जा रहा है। ऐसे में अब अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन अब नई रणनीति पर अमल करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर पालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम बनाई जाएगी।
विज्ञापन


इधर जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन मिलकर सड़कों व पटरियों से अतिक्रमण हटवाते हैं और कुछ दिनों बाद फिर पटरियों व सड़कों तक दुकानदारों का सामान सजा नजर आने लगता है। सबसे अधिक परेशानी का सामना चौक घंटाघर से लेकर राजापाल चौराहा, तहसील के सामने से श्रीराम तिराहा, सब्जीमंडी, नया व पुराना माल गोदाम रोड, जेल रोड, चौक से कपूर चौराहा तक व फलमंडी रोड पर करना पड़ता है। जिला व महिला अस्पताल मरीज लेकर आने जाने वाले एंबुलेंस चालक भी जाम के झाम में फंस जाते हैं। ऐसे में अब नगर पालिका व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ऐसे लोगोंपर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

संयुक्त टीम दुकानदारों व ठेला वालों के उन सामान को अपने कब्जे में ले लेगी जिससे अतिक्रमण होता मिलेगा। इसके लिए अचानक हल्ला गाड़ी लेकर नगर पालिका की टीम पहुंचेगी। नगर पालिका के ईओ अवधेश यादव ने बताया कि एसडीएम सदर को टीम गठित करने के लिए पत्र भेजा गया है। ताकि जल्द से जल्द समिति का गठित कर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


पालिका वसूलेगी जुर्माना
नगर पालिका की सचल दल टीम पूरे शहर में कहीं भी किसी समय पहुंचेगी। पहले तो हल्ला गाड़ी में ऐसे दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा। ऐसे लोगों पर पालिका अतिक्रमण करने वाले स्थान के हिसाब से जुर्माना भी लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें