फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत विभाग में शिक्षित युवाओं को मिलेगी नौकरी

Wed, 30 Mar 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अंतिम तिथि से पहले भरें फॉर्म - फोटो : pti
विज्ञापन
जिले के शिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। जिले के न्याय पंचायत स्तर और ब्लॉक मुख्यालयों पर नए सिरे से पंचायत सहायक, अवर अभियंता सहित पांच पदों के लिए जल्द ही तैनाती होने जा रही है। निश्चित मानदेय पर तैनाती पाने वाले इन कर्मचारियों का सेवा प्रदाता के माध्यम से चयन किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में चौदहवें वित्त आयोग के तहत मिलने वाली धनराशि का अनुश्रवण, परीक्षण और मूल्यांकन करने के लिए न्याय पंचायत और ब्लाक मुख्यालयों पर पांच-पांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। सेवा प्रदाता के माध्यम से होेेने वाली तैनाती के लिए विभाग ने मानदेय भी निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन


पंचायत सहायक के लिए 15,000, अवरअभियंता (सिविल) 25,000, एकाउंटेंट 25,000, कंप्यूटर आपरेटर को प्रतिमाह 15,000 रुपये मानदेय के तौर पर दिए जाएंगे। जिले के 171 न्याय पंचायतों और 17 विकास खंडों में खुलने वाले कार्यालय के  लिए भी बजट अनुमन्य किया गया है। फर्नीचर और कंप्यूटर खरीदने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर 68,000 और ब्लाक मुख्यालयों को 73,000 रुपये दिए जा रहे हैं। डीपीआरओ कुंवर सिंह यादव ने बताया कि जिले में सेवा प्रदाता के रूप में  लघु उद्योग निगम लिमिटेड का चयन किया गया है। जो कर्मचारियों की नियुक्ति करके न्याय पंचायत और ब्लॉक मुख्यालयों पर तैनाती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें