फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज में सर्राफ को गोली मारकर 1.5 लाख के जेवरात लूटे

विज्ञापन
jewellar wounded from firing - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
शहर में सीएम, रानीगंज में सराफ को गोली मारकर 1.5 लाख के जेवरात लूटे
विज्ञापन

हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर, तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दी घटना
बाजारों में दुकानों पर देने जा रहा था आभूषण, श्याम बिहारी मार्केट में है दुकान
प्रतापगढ़। दिनदहाड़े बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने सराफ को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग निकले। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंच गए।
नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी अमित सोनी 34 पुत्र प्रभुनाथ सोनी की श्याम बिहारी गली में सर्राफ की दुकान है। जिस पर उसके पिता बैठते हैं। अमित ग्रामीण अंचलों की बाजारों में छोटे आभूषण दुकानदारों को जेवरात की सप्लाई करता है। शनिवार को अमित सोनी बाइक से ग्रामीण अंचलों की बाजार में जेवरात देने के लिए निकला था। उसे प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के तिलई बाजार में आभूषण देना था। उसके पास एक किग्रा चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण थे। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख के करीब थी। जेवरात को उसने बैग में रखा था। रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुट्टी बाजार से आगे बढ़ने पर पूरे बेसऊ के करीब पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने सुनसान स्थान देख अमित को रोक लिया। पिस्टल सटाकर बदमाश उससे जेवरात से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके दोनों पैरों में गोली मारी। इसके बाद पीठ में गोली मार दी। गोली लगने के बाद बदमाश जेवरात से भरा बैग लेकर प्रयागराज की ओर भाग निकले। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। घायल अमित को लोग स्कूटी से लेकर रानीगंज की ओर भागे। चिरकुट्टी के करीब रानीगंज थानाध्यक्ष पहुंच गए। उन्होंने गोली लगने से घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। बदमाशों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। एएसपी पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। सराफ खतरे से बाहर है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

पहले बदमाशों से भिड़ गया था अमित
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे बेसऊ के करीब बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों से सराफ अमित पहले भिड़ गया। वह जेवरात से भरा बैग बदमाशों से बचाने का प्रयास करता रहा। बदमाशों ने पहले उसके दोनों पैरों में गोली मारी। इसके बाद पीठ में गोली मार दी। वह छूते हुए निकल गई। अजीत का विरोध देखते हुए बदमाश उसके सिर में पिस्टल सटाकर गोली मारने की धमकी दी। जिसके बाद भयभीत अमित ने जेवरात से भरा बैग बदमाशों के हवाले कर दिया। इसके बाद बदमाश वहां से भाग निकले।
सीएम को दी बदमाशों ने सलामी, फूली पुलिस की सांस
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन को देखते हुए सुरक्षा के लिए जिले के अलावा बाहर से फोर्स बुलाई गई थी। रविवार को जीआईसी में मुख्यमंत्री के आगमन के एक घंटे पहले रानीगंज में सराफ को गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने की घटना घट गई। बदमाश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लूट व गोली मारने की घटना से सलामी देकर भाग निकले। हालांकि मामला सीएम तक न पहुंचे। इसलिए मीडिया वालों से सीएम से दूर रखा। वैसे घटना की जानकारी के बाद ही पुलिस की सांस फूलने लगी। रानीगंज के साथ ही नगर कोतवाल को भी जिला अस्पताल भेजा गया ताकि उपचार की व्यवस्था कराने के बाद उसे प्रयागराज भेजा जा सके। सीएम के जाने के बाद स्वाट टीम को बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगाया गया।
चरवाहों ने ईंट पत्थर लेकर बदमाशों को दौड़ाया
रानीगंज थाना क्षेत्र के पूरे बेसऊ में बाइक सवार सराफ को पहले तीन नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। तीन फायर की आवाज सुनकर बदमाश सराफ से आभूषण से बैग लूट लिए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास मवेशी चरा रहे लोग दौड़ पड़े। बदमाशों को भगाने के लिए चरवाहों ने पथराव भी किया। हालांकि बदमाश पथराव से बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। भागने के दौरान भी बदमाशों ने दो फायर किए।
विज्ञापन

सप्ताह में दो बार ही जाते थे रानीगंज होते हुए तिलई बाजार
नगर कोतवाली के अजीत नगर निवासी सराफ अमित सोनी के पास ग्रामीण अंचल की बाजारों से जेवरात बनाकर देने का आर्डर रहता था। जिसके चलते सप्ताह या पंद्रह दिन में दो बार अमित को आभूषण देने के लिए रानीगंज के बाजारों की ओर जाना पड़ता था। पुलिस मान रही है कि शहर से अमित के पीछे बदमाश लगे थे। मौका पाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। इसके पहले बदमाशों ने उसकी रेकी की रही होगी। जिसके बाद पुलिस उस रूट पर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया, ताकि बदमाशों के बारे में पता लगाया जा सके। वैसे चिरकुट्टी इलाके में पहले भी लूट की वारदातें होती रहीं हैं। इस इलाके को डेंजर जोन माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें