विद्युत ट्रांसमिशन भुपियामऊ में तैनात रहे जेई पर दो करोड़ 84 लाख रुपये के विद्युत उपकरण गायब करने का आरोप लगाते हुए एसडीओ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। जबकि आरोपी बताए जा रहे जेई करीब चार वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
एसडीओ विद्युत ट्रांसमिशन भुपियामऊ मोहम्मद जकारिया अंसारी का आरोप है कि ट्रांसमिशन में जेई के पद पर तैनात रहे जेई लक्ष्मीचंद श्रीवास्तव वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। आरोप है कि कार्यकाल के दौरान उन्होंने दो करोड़ 84 लाख के विद्युत उपकरणों का हेरफेर किया है।
मामला सामने आने के बाद भी विभागीय अधिकारी उनसे उपकरण के बारे में जानकारी करने का प्रयास करते रहे मगर वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उपकरण संबंधी जानकारी के लिए विभाग की ओर से पत्र भेजे गए, लेकिन जवाब नहीं मिला। इस गंभीर मामले में एसडीओ ने आरोपी रिटायर्ड जेई के खिला गबन का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।