उदय प्रताप सिंह पर मुकदमा लिखे जाने के विरोध में कचहरी में एसडीएम को ज्ञापन देते जनसत्ता दल लोकत?
- फोटो : PRATAPGARH
पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता के खिलाफ कुंडा कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को जनसत्ता दल के नेता सड़क पर उतरे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह की मौजूदगी में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया के पिता उदय प्रताप सिंह के खिलाफ कुंडा कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विरोध में सोमवार को जनसत्ता दल के कार्यालय से जुलूस निकालकर पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएम-एसपी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां डीएम की गैरमौजूदगी में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी, प्रदेश अध्यक्ष बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि जब जिला प्रशासन ने राजाभैया के पिता को नजरबंद कर दिया था। ऐसे में कानून का उल्लंघन वह कैसे कर सकते हैं। दर्ज मुकदमा प्रशासन की तानाशाही दर्शाता है। जिसे तत्काल वापस लिया जाए।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रमुख कुंडा संतोष सिंह, अनिल कुमार सिंह लाल साहब, जिलाध्यक्ष राम अचल वर्मा, अश्वनी सिंह, मुक्कू ओझा, दिनेश तिवारी, वंदना उपाध्याय, शेर अली, सौरभ सिंह, आशीष ओझा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। विहिप के जिला मंत्री रजनीश तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उदय प्रताप सिंह पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की।