कुंडा के काजीपुर महाराजगंज में मटकी फोड़ने वाली लड़की को पुरस्कृत करते प्रधान।
- फोटो : PRATAPGARH
कुंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव की किशोरियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 6 फीट ऊपर एक हांडी बांधी गई थी। प्रतियोगी की आंख पर पट्टी बांधी जाती थी। इसके बाद प्रतियोगी को डंडे से एक बार में उस हांडी को फोडना होता था। काफी प्रयास के बाद गांव की दीक्षा सरोज ने हांडी फोडने में सफलता पाई। उसके हांडी फोड़ते हैं ग्रामीणों ने तालियों से उसका स्वागत किया। गांव के प्रधान अखिलेश प्रजापति ने किशोरी को पुरस्कृत किया। इस दौरान गांव के सचिन निर्मल श्री राम प्रजापति लाल बहादुर संजीत अमन राजकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।