फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटकी फोड़ प्रतियोगिता में दिखा रोमांच

विज्ञापन
कुंडा के काजीपुर महाराजगंज में मटकी फोड़ने वाली लड़की को पुरस्कृत करते प्रधान। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कुंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गांव की किशोरियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 6 फीट ऊपर एक हांडी बांधी गई थी। प्रतियोगी की आंख पर पट्टी बांधी जाती थी। इसके बाद प्रतियोगी को डंडे से एक बार में उस हांडी को फोडना होता था। काफी प्रयास के बाद गांव की दीक्षा सरोज ने हांडी फोडने में सफलता पाई। उसके हांडी फोड़ते हैं ग्रामीणों ने तालियों से उसका स्वागत किया। गांव के प्रधान अखिलेश प्रजापति ने किशोरी को पुरस्कृत किया। इस दौरान गांव के सचिन निर्मल श्री राम प्रजापति लाल बहादुर संजीत अमन राजकुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें