फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली मंडी से चिलबिला तक लगा जाम

विज्ञापन
महुली मंडी में ईवीएम जमा करने को काउंटर पर लगी मतदान कर्मियों की भीड़। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
सोमवार को शाम सात बजे के बाद ईवीएम जमा करने के लिए पोलिंग पार्टियां महुली मंडी पहुंचने लगीं। इससे वाहनों की कतार लग गई। जल्दबाजी के चलते वाहन चालकों ने जगह-जगह बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर दिया। इससे महुली मंडी से लेकर चिलबिला चौराहे तक व राजमार्ग के दोनों छोर पर भीषण जाम लगा रहा। देरात तक लोग जाम के झाम में हांफते रहे।
विज्ञापन

सदर सीट पर उपचुनाव कराने के लिए 368 पोलिंग बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए रविवार को दिन में वाहनों की रवानगी हुई थी। सोमवार को 6 बजे के बाद मतदान संपन्न कराने के बाद ईवीएम मशीन को जमा करने के लिए पोलिंग पार्टियां महुली मंडी पहुुंचने लगी। सात बजे बसों की कतार लगने लगी।
चालकों ने जल्दबाजी के चक्कर में महुली मंडी के बाहर गेट से बाजार तक बेतरतीब ढंग से वाहनों को खड़ा कर दिया। इससे जाम लगने लगा। इसमें अन्य वाहना भी फंस गए। ई-रिक्शा, बोलेरो, कार भी जाम में फंसी रहीं। चिलबिला चौराहे पर भी वाहनों का रेला लगा रहा। प्रयागराज-आयोध्या राजमार्ग के दोनों छोर पर जाम का असर रहा। वाहन रेंगते रहे। पुलिस के जवान जाम समाप्त कराने के लिए डंडा पटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें