फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहर में तरसाया, ग्रामीण अंचल में बरसे बादल

Tue, 02 Jul 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मानसून पहुंचने के बाद भी बारिश लोगों को तरसा रही है। ग्रामीण अंचल में कई जगहों पर बादल बरसे पर शहरी क्षेत्र में लोग बारिश के लिए तरसते रहे। अधिकतम तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान गिरने से रात में कुछ हद तक राहत मिली। बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी है। वहीं मौसम विभाग ने जिले में आगामी 24 घंटे में मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

सोमवार को तापमान का पारा एक डिग्री चढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसून के दस्तक देने के बाद अभी तक जिले में अच्छी बारिश नहीं होने से किसान परेशान हैं। जबकि तापमान बढ़ने के कारण शहरी क्षेत्र में उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सनई अनुसंधान केंंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि आगामी 2 घंटे में मध्यम से तीव्र बारिश होने का अनुमान है। पछुवा हवा 15-20 किमी प्रतिघंटे चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें