संवाद न्यूज एजेंसी
पट्टी। विद्यालय जा रहे छात्र की पिटाईपट्टी। विद्यालय जा रहे बीए के छात्र को रास्ते में रोककर कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया।
सुलतानपुर जनपद के तातो मुरैनी निवासी रोशन लाल मौर्य बीए का छात्र है। सोमवार की सुबह वह अपने घर से ढिढुई कॉलेज के लिए निकला। 8:15 बजे के आसपास वह ढिढुई पावर हाउस के समीप पहुंचा ही था कि पहले से बैठे लोगों ने उसे रोक लिया। गाली गलौज करते हुए डंडे से पिटाई करने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल छात्र को लेकर पट्टी कोतवाली आए। यहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। मामले में घायल के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल नंदलाल सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।