फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: एसडीएम की बेटी को एक्सपायरी इंजेक्शन देने पर जांच टीम ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम की आठ वर्षीय बेटी को ट्राॅमा सेंटर में एक्सपायरी इंजेक्शन लगाए जाने के मामले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की जांच तेज हो गई। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम भार्गव, डॉ. सबीब हैदर की टीम ने ट्राॅमा सेंटर पहुंचकर दवाओं के स्टॉक और उपलब्धता का सत्यापन किया। शुक्रवार रात सीज किए गए स्टोर रूम का टीम के सामने ताला खोलवाकर जांच की गई।
विज्ञापन

जांच टीम ने अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता से एक्सपायरी इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद टीम एसडीएम वाचस्पति सिंह के सरकारी आवास पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ऐसी असावधानी से मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने बेटी के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी भी दी।
मामले में निलंबित फार्मासिस्ट देव कुमार दुबे और अरविंद शुक्ला को जिला मुख्यालय स्थित उप मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। शुक्रवार को बुखार से भर्ती श्रेयशी को ड्रिप में एक्सपायरी इंजेक्शन दिए जाने का मामला सामने आया था। एसडीएम की सूचना पर सीएमओ ने दोनों फार्मासिस्टों को निलंबित कर जांच बैठा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें