अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज बाजार के पास सरिया कारोबारी रामआसरे गुप्ता से बीते सोमवार की शाम पल्सर सवार तीन बदमाशों ने तमंचा सटकार मारपीट के बाद दो लाख रुपए की लूट की थी। मामले में पुलिस क्षेत्रीय पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के तेरियरगंज गांव में रहने वाले रामआसरे गुप्ता की बाबूगंज स्थित दुकान पर बीते सोमवार की शाम पल्सर बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने तमंचा सटाकर मारपीट के बाद काउंटर में रखा दो लाख रुपए लूट लिए थे। दुकान में लगे सीसीटीवी की जांच के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
सीसटीवी में बदमाशों का चेहरा धुंधला है, इससे पुलिस को पहचान में परेशानी हो रही है। स्वॉट टीम ने थाना क्षेत्र के पांच शातिर लुटेरों के साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु की है। आरोपी बदमाश वारदात के बाद अमेठी की ओर भागे थे। उनका साथ देने में थाना क्षेत्र के बदमाश भी शामिल हैं।