फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस पर पथराव, गार्ड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से मंगलवार रात लखनऊ के लिए रवाना हुई इंटरसिटी एक्सप्रेस के अमेठी पहुंचने पर कुछ अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पथराव से ट्रेन का गार्ड घायल हो गया। करीब 15 मिनट तक ट्रेन अमेठी स्टेशन पर खड़ी रही। जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 24203 बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस मंगलवार रात 8:57 बजे अमेठी स्टेशन पहुंचने वाली थी। जैसे ही ट्रेन पूर्वी आउटर सिग्नल के पास पहुंची कि कुछ अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर सीधे गार्ड को लगा, जिससे वह घायल हो गए।
घायल गार्ड ने तत्काल कंट्रोल के साथ लोको पायलट को सूचना दी। ट्रेन को अमेठी स्टेशन पर रोककर गार्ड का प्राथमिक इलाज कराया गया। इसके बाद ट्रेन को रायबरेली के लिए रवाना किया गया। रायबरेली पहुंचकर गार्ड हरिकेश ने जीआरपी में लिखित तहरीर दी। रायबरेली जीआरपी ने एफआईआर दर्ज कर प्रतापगढ़ जीआरपी को रेफर कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि गार्ड की तैनाती मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें