फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कालेजों में बांटनी होगी खाकी ड्रेस

Fri, 05 Dec 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। जिले के इंटर कालेजों में ड्रेस वितरण को लेकर मामला गरमा गया है। कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को ड्रेस बांटने के लिए पिछले वर्ष कालेज का ड्रेस कोड लागू करने की छूट दी थी। मगर इस वर्ष खाकी ड्रेस ही बांटने के फरमान जारी किए हैं। पढ़ने वाले बच्चों को खाकी ड्रेस ही बांटनी होगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने इंटर कालेजों में कक्षा छह से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को ड्रेस बांटने के  लिए धनराशि प्रदान की गई है। कालेजों को धनराशि मिलते ही ड्रेस बांटने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इधर बेसिक शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर इंटर कालेजों को शासनादेश के मुताबिक खाकी ड्रेस बांटने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष शासन ने इंटरमीडिएट कालेजों को पूर्व में लागू ड्रेस कोड वितरित करने की छूट दी थी।

 मगर इस वर्ष शासन ने रियायत देने से इंकार करते हुए खाकी ड्रेस बांटने को कहा है। शासन के इस फैसले से कालेज के प्रिंसिपल दुविधा में फंस गए हैं। अगर प्रिंसिपलों ने कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को खाकी ड्रेस बांट भी दी तो आधे बच्चे खाकी ड्रेस में और आधे इंटर कालेजों के ड्रेस कोड में पढ़ने आएंगे। दुविधा में फंसे प्रिंसिपल विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि कुछ कालेजों के प्रिंसिपलों ने पूर्व में लागू ड्रेस कोड वितरित कर दिया है।
विज्ञापन


 जिला समन्वयक अर्जुन सिंह ने बताया कि शासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सभी बच्चों को खाकी रंग की ही ड्रेस प्रदान की जाएगी। इंटर कालेजों में अगर यह दिक्कत आ रही है तो शीर्ष अधिकारियों से बात कर कोई रास्ता निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें