फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आज से शुरू होगा सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान

Sun, 08 Oct 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1894 बूथ पर टीकाकरण से वंचित 13391 बच्चों समेत गर्भवती महिलाओं का वैक्सीनेशन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सघन मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण 9 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। इसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 12 बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण की छूटी हुई समस्त डोज एवं साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी समस्त टीके लगाए जाएंगे।
जिला सहायक प्रतिरक्षा अधिकारी महेश सिंह ने बताया, छह दिन टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए 1894 बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 10965 बच्चे एवं 2426 गर्भवती महिलाओ को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के एक दिन पहले सभी आशा बहू बुलावा पर्ची के माध्यम से सभी बच्चो को बुलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण सत्र की जानकारी वहां के प्रधान कोटेदार एवं सम्मानित व्यक्ति को दिया जाएगा। सभी एएनएम को निर्देश दिया गया है कि विशेष कर एमआर का कोई भी बच्चा छूटा नही होना चाहिए। यदि कोई बच्चा छूट जाता है तो सुपरवाइजर, एएनएम तथा आशा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें