फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गंदगी देख भड़की प्रभारी मंत्री, सचिव को निलंबित करने का निर्देश

Sat, 03 Nov 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह शुक्रवार की सुबह अचानक मंडी समिति का निरीक्षण करने पहुंच गईं। मंडी का भ्रमण कर दुकानदारों से लाइसेंस के कागजात मांगे और परीक्षण किया। एक दुकानदार के कागजात नहीं दिखाने पर नाराजगी जताई। जगह-जगह गंदगी देख मंडी सचिव को निलंबित करने का निर्देश फोन से डायरेक्क्टर को दिया।
विज्ञापन



जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक महुली मंडी पहुंच गईं। हालांकि उनका मंडी जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था। अचानक पहुंचने से सबकुछ अस्त-व्यस्त मिला। दुकान के सामने कूड़ा देखकर व्यवसायियों को साफ-सफाई करने की हिदायत दी। दुकानदारों के कागजात लेकर उसका निरीक्षण भी किया। मो. अलसार के पास कागजात नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सचिव की मिलीभगत से अवैध दुकान संचालित होने पर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। नालियां गंदगी से पटी और क्षतिग्रस्त थीं। इस पर प्रभारी मंत्री ने पूछा कि सफाई का ठेका कौन लिया है।


प्रभारी सचिव ने रोहित सिंह नामक ठेकेदार का नाम लेते हुए बताया कि कभी-कभार सफाईकर्मी आते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि आप लोगों की क्या जिम्मेदारी है। सचिव के निरुत्तर होने पर फटकार लगाया और निलंबित करने का निर्देश दिया। इस दौरान किसानों और व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया और निराकरण का आश्वासन दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें