फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी जानकारी देने पर एसडीओ और जेई को निलंबित करने का निर्देश

विज्ञापन
सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याएं सुनते डचीएम मार्कान्डेय शाही व एसपी एस आनन्द। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
चित्र----
विज्ञापन

झूठी जानकारी देने पर एसडीओ और जेई को निलंबित करने का निर्देश
रंजीतपुर चिलबिला में पूर्ण विद्युतीकरण नहीं होने का मामला
241 शिकायतों में दस का मौके पर हुआ निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम ने झूठी जानकारी देकर गुमराह करने वाले एसडीओ और जेई को फटकार से साथ ही निलंबित करने का निर्देश दिया है। शहर से सटे बराछा गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि अभी गांव का पूर्ण विद्युतीकरण नहीं किया गया है। इससे आधे गांव के लोग अंधेरे में रहते हैं। डीएम ने जब एसडीओ और जेई से पूछा तो उन्होंने बताया कि पूरे गांव का विद्युतीकरण हो गया है। डीएम ने अफसरों की टीम भेजकर वास्तविकता की जांच कराई तो पता चला कि आधे गांव में बिजली नहीं पहुंची है। इससे नाराज डीएम ने एसडीओ अजीत सिंह और जेई संदीप कुमार को निलंबित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सदर तहसील में डीएम मार्कण्डेय शाही और एसपी एस आनंद की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 241 फरियादियों ने अपना पक्ष रखा। अफसरों का दावा है कि 10 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। सबसे अधिक शिकायतें 71 राजस्व विभाग, पुलिस विभाग से 54, विकास विभाग से 46, समाज कल्याण से 01 और 69 अन्य विभागों से संबंधित रहीं। इधर डीएम ने कहा कि राजस्व वादों को थाना समाधान दिवस के दिन राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से बैठने को कहा है। इस मौके पर सीडीओ धीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम सदर राहुल यादव, डीडीओ सुदामा प्रसाद, पीडी दयाराम यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें