फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले सात अनुदेशकों पर गिरी गाज

Sat, 16 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को बीएसए कार्यालय से फटकार पाने वाले अनुदेशकों को गुरुवार को प्रदर्शन करना भारी पड़ा। बीएसए ने अनुुदेशकों को सबक सिखाने के लिए गुरुवार को ही स्कूलों की जांच करा ली। खंड शिक्षा अधिकारियों की जांच में सात अनुदेशकों के गायब रहने पर एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। संडवा चंद्रिका विकास खंड के मिडिल स्कूल गौराडांड में तैनात अखिलेश प्रताप सिंह, दांदूपुर दौलत के सुमन सिंह, आसपुर देवसरा ब्लाक के मिडिल स्कूल मरगूपुर में मोनू जायसवाल, बेलखरनाथधाम के मिडिल स्कूल चौपई की अपर्णा सिंह, कालाकांकर ब्लाक के मिडिल स्कूल लवाना के अनूप कुमार, मानधाता ब्लाक के मिडिल स्कूल नारायनगंज में पूनम देवी और शिवगढ़ विकास खंड के सरायशेरखां में तैनात महेंद्र कुमार के गायब मिलने पर एक दिन का मानदेय काटने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बीएसए अजय कुमार सिंह ने कहा है कि स्कूलों के निरीक्षण में अगर एक सौ से अधिक बच्चे नहीं मिलते हैं, तो नवीनीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। बीएसए के औचक निरीक्षण में मानधाता विकास खंड के प्राइमरी स्कूल विश्वनाथगंज द्वितीय की हेडमास्टर निर्मला पाल के गायब मिलने पर निलंबित कर दिया गया है। जबकि इसी स्कूल की सहायक अध्यापिका रितु के बगैर किसी सूचना के गायब रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें