फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर और कर्मचारी नदारद

Thu, 07 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 एसडीएम के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र के डॉक्टर और कर्मचारी नदारद मिले। सीएचसी की बाउंड्रीवाल चार जगह क्षतिग्रस्त मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसडीएम वाईबी सिंह ने लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सीएचसी में एसडीएम को चार जगह बाउंड्रीवाल टूटी मिली। तीन जगह तो सीएचसी के बाहर बने आवासीय घरों का रास्ता खोला गया था। जबकि एक जगह टूटी मिली बाउंड्रीवाल से सटाकर निजी चिकित्सक की क्लीनिक मिली। यह देख एसडीएम का पारा चढ़ गया। पौने नौ बजे डॉ. पीके  जैन, डॉ. डीके श्रीवास्तव, लैब सहायक राजेंद्र कुमार, संविदाकर्मी गौरव मिश्रा, राइस फात्मा व पुनीता शुक्ला गैरहाजिर मिले। पुनीता शुक्ला का छुट्टी का प्रार्थना पत्र एसडीएम के सामने दिया गया लेकिन इस पर तिथि व हस्ताक्षर संदिग्ध मिलने पर फटकार लगाई।

एसडीएम के मुताबिक प्रार्थना पत्र पहले से लिखकर रखा गया था। अधीक्षक  डॉ. शरद गुप्ता के बारे बताया गया कि वह किसी ट्रेनिंग में गए हैं। एसडीएम ने कहा कि सप्ताह भर के भीतर फिर निरीक्षण किया जाएगा। अनुपस्थित चिकित्सकों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें