फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मासूम का हत्यारोपी धराया, पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
उदयपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार बालक की हत्या का आरोपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मासूम को सड़क पर पटक कर मौत के घाट उतराने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार हत्यारोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उदयपुर के चौहान का पुरवा पूरे भगवत में बीती 11 दिसंबर को मामूली विवाद के बीच कमलचंद्र सिंह के पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशु की जमीन पर पटककर विपक्षी ने निर्मम हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मामले में आरोपी अरविंद सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के बाद हत्यारोपी गांव से फरार हो गया था। उसकी तलाश में उदयपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी को नसीरपुर गांव के समीप से धर दबोचा।
पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां घटना के बारे में उससे पूछताछ के बाद देर शाम जेल भेज दिया गया। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि मासूम बालक के हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। हत्यारोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें