नगर कोतवाली के सैयाबांध परसुरामपुर में शनिवार की सुबह ननिहाल में रहने वाली तीन वर्षीय प्रियंका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
बाघराय के रहने वाले राधेलाल शर्मा व उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में उसके तीन बच्चों की परवरिश मामा सच्चेलाल शर्मा कर रहे थे। शनिवार की सुबह राधेलाल की सबसे छोटी बेटी प्रियंका खेलते हुए रेलवे लाइन की ओर चली गई। कुछ देर बाद जब वह नजर नहीं आई तो मामी सावित्री खोजबीन करने लगी। बच्ची के गायब होने की खबर मिलते ही शहर कोतवाल अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंचे।
हालांकि, इसी बीच रेलवे लाइन पर मृत मिली प्रियंका का शव परिजन घर लेकर चले गए । मृतका के मामा व मामी शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। दोपहर में शव का बेल्हा देवी में अंतिम संस्कार कर दिया। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका के माता-पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए मामा बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। किसी ट्रेन की चपेट में आने से बालिका की मौत हो गई।